हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं- मुख्यमंत्री

18
0
SHARE
समाचार सार:-हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत हवेली खड़गपुर के अम्बेदकर चौक से पटेल चौक तक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ।

संवाददाता।पटना।हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में अम्बेदकर चौक से पटेल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शुक्रवार को हुई इस तिरंगा यात्रा में बिहार सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षद, स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयघोष, राष्ट्रभक्ति की धुन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा हवेली खड़गपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और गौरव की भावना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान नन्दलाल बसु चौक पर महान कलाकार स्व० नन्दलाल बसु, अम्बेदकर चौक पर बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर तथा पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गन्ना उद्योग सह मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, विधायक नचिकेता, विधायक कुमार प्रणय, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY