दानापुर छावनी बना ओपन-बिल्ड स्टॉर्क्स का आश्रय

15
0
SHARE
इस वर्ष 2500 पक्षियों ने डाला डेरा 

संवाददाता।दानापुर। छावनी एरिया इस समय ओपन-बिल्ड स्टॉर्क्स पक्षियों से गुलजार है। इसके संरक्षण को लेकर बिहार रेजीमेंट सेंटर सैन्य क्षेत्रों व वन्यजीवों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सेना द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि हर साल हजारों की संख्या में ओपन-बिल्ड स्टॉर्क्स दक्षिण-पूर्व एशिया से दानापुर आते हैं और घोंसला बनाने व प्रजनन के लिए छावनी के हरे-भरे और सुरक्षित वातावरण को चुनते हैं।

इस वर्ष लगभग 2500 पक्षी आए हैं, जिससे छावनी की जैव विविधता और समृद्ध हुई है। ये पक्षी सामान्यतः जून के आरंभ में आते हैं और प्रजनन काल के बाद नवंबर में वापस लौट जाते हैं। छावनी के बाहर बड़े क्षेत्र उपलब्ध होने के बावजूद उनका संरक्षित छावनी क्षेत्र को चुनना इस बात का अनूठा प्रमाण है कि यहाँ उन्हें उपयुक्त आवास मिलता है।

बिहार राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य के रूप में,भारतीय सेना जैव विविधता के संरक्षण और सैन्य क्षेत्रों व वन्यजीवों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।‌ दानापुर छावनी ने पक्षी प्रेमियों और वन्यजीव उत्साही लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि वे इस अद्भुत वार्षिक प्राकृतिक नजारे का आनंद जरुर लें।

LEAVE A REPLY