संवाददाता।हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर निगम सभागार, हजारीबाग में नगर निगम क्षेत्र के सभी निजी नर्सिंग होम के संचालकों के लिए जन्म एवं मृत्यु निबंधन की प्रक्रिया से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सहायक नगर आयुक्त- सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), नगर निगम, हजारीबाग की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में सीआरएस (CRS) पोर्टल के माध्यम से हॉस्पिटल आईडी का उपयोग करते हुए अस्पतालों में होने वाली जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने और लाभुकों को समय पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के सहायक निदेशक ज्ञानचन्द महतो ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर नर्सिंग होम संचालकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान संचालकों को जन्म-मृत्यु की घटनाओं का समयबद्ध ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करने और निर्धारित प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), हजारीबाग मुलीन मराण्डी, संकलक रितेश कुमार, लिपिक श्री धीरज कुमार, समेत नगर निगम के अन्य कई कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
















