हर भूमिहीन परिवारों को मिल रहा बसेरा-मंत्री 

21
0
SHARE

संवाददाताबिहार शरीफ।बेन प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में अभियान बसेरा 2 के तहत गृहस्थल के बन्दोबस्ती के राज्य सरकार के द्वारा भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन पर्चा का वितरण क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में भूमिहीन परिवारों को राज्य सरकार हर संभव मदद पहुंचा रही है। बेन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज एकसारा में 1 लाभूक नोहसा पंचायत के 9 लाभुकों को अकौना पंचायत के 5 लाभुको को मैजरा पंचायत के 6 लाभुको को आज हमने जमीन का पर्चा दिया है।

भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा वितरण कर मंत्री ने कहा कि आज का दिन इन परिवारों के लिए ऐतिहासिक है। जमीन का पर्चा मिलते ही अब ये परिवार अपने पैरों पर खड़े होंगे। जमीन सिर्फ कागज नहीं है, ये सम्मान और स्वाभिमान है।”गरीबों को हक दिलाना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है हमारी नीति साफ है। जिस गरीबों को जमीन नहीं है उसे बसने के लिए जमीन देंगे। किसी गरीब को बेघर नहीं रहने देंगे। पर्चा मिलने के बाद आप अपना घर बना सकते हैं, खेती कर सकते हैं,और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। बैंक से लोन भी आसानी से मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि बिहार का एक भी परिवार भूमिहीन न रहे। पारदर्शी तरीके से सर्वे कर पात्र लोगों को ही पर्चा दिया जा रहा है। दलालों और बिचौलियों से सावधान रहें”। नीतीश कुमार बिहार के नवनिर्माण और विकास के प्रतीक हैं।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी प्रयासों ने बिहार की महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, राजनीति और सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान किए हैं।अपने कार्यों से बिहार का नवनिर्माण किया है। उन्होंने बिहार के प्रति लोगों की नकारात्मक धारणा को बदला। जिस बिहार के बारे में कभी यह माना जाता था कि यहाँ परिवर्तन संभव नहीं है, वहां उन्होंने कानून का राज स्थापित कर सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित किया। उनके नेतृत्व में राज्य की आधारभूत संरचना का व्यापक विस्तार हुआ।आज उनकी प्रेरणा और दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा है।

कार्यक्रम में कुल 21 भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद पटेल, मुखिया प्रतिनिधि जीतू मांझी, नवीन सिंह पंचायत समिति कुमुद प्र रूबी, कुमारी सोनम, सोनाली, लक्ष्मण प्रसाद, जितेन्द्र चंद्रवंशी, सुधीर प्रसाद, उपप्रमुख मो कलीम, अजय चंद्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY