नव-प्रोन्नत आईएएस ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

13
0
SHARE

संवाददाता।रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव-प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

क्ष इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक के सेवा काल में जिस तरह अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए राज्य के विकास में योगदान दिया है, उसी संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ आगे भी कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अधिकारियों के सहयोग से ही राज्य के सर्वांगीण विकास को और गति मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले नव-प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, अनिलसन लकड़ा, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, आसिफ इकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली, अर्चना मेहता और आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे।

LEAVE A REPLY